अवैध शराब बेचते युवक दबोचा
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वहां अवैध शराब की बिक्री नहीं रुक पा रही है। शुक्रवार को मलियाना में लोगों ने एक मकान में एलईडी के पीछे छिपाकर शराब बेच रहे युवक को पुलिस की मदद से दबोच लिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम जोगेंद्र है। उधर देर शाम थाना पुलिस ने शेखपुरा बस्ती में महिलाओं द्वारा शराब बेचे जाने की शिकायत पर दो मकानों में दबिश दी। वहां से हरियाणा मार्का शराब के कुछ पव्वे बरामद किए गए। मौके से दो महिलाएं पुलिस देख फरार हो गईं।