कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित एक विवाह में मंडप में शनिवार रात शादी समारोह चल रहा था। इस बीच दूल्हे पक्ष के एक व्यक्ति के नोटों से भरा बैग चोरी होने की अफवाह उड़ गई। इस दौरान पब्लिक ने दो युवकों को खाना खाते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह केवल खाना खाने आए थे, लेकिन लोगों ने दोनों को चोर समझकर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि बाद में पता चला कि बैग चोरी नहीं हुआ। जिसका बैग था वह उसे अपनी कार में भूल गया था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ तहरीर भी आ गई है।