मेरठ। लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को एटीएफ ने भावनपुर क्षेत्र स्थित कोरल स्प्रिंग कॉलोनी के पास से दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस मिले हैं। एसटीएफ के सीओ ब्रिजेश कुमार ने बताया कि सिभांवली थाना क्षेत्र के शरीक पुर निवासी मोनू पुत्र अजब सिंह गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से लूट के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया है।