मेरठ। थाना टीपी नगर में तैनात सिपाही रविंद्र नौ फरवरी को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की मदद के लिए थाने के पूरे स्टाफ ने एक लाख रुपये जमा किए हैं। बुधवार रात एसएसपी मंजिल सैनी ने अस्पताल पहुंचकर ये रकम सिपाही की पत्नी को दी। एसएसपी ने हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए थाने के स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की।