मेरठ। गाजियाबाद निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप था कि वो नोएडा में युवक के संपर्क में आई थी। बाद में उससे शादी की। इसके बाद से ही पति दहेज उत्पीड़न करता है। बकौल पुलिस महिला अपने पति पर दुराचार का भी आरोप लगा रही है। मामला दहेज उत्पीड़न और गालीगलौज में दर्ज किया गया है।