फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नगर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विजय नगर में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक विजय नगर निवासी चमनलाल का अपने चाचा भगवान दास से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। रविवार रात दोनों में गालीगलौज के बार मारपीट हो गई। आमने-सामने घर होने के चलते दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान भगवान दास और एक महिला घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से चमनलाल को भी चोट लग गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर में मारपीट और पथराव का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें