फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरम में दो पक्ष भिड़े, पथराव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में रविवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। दूसरे पक्ष ने आरोपी के घर पर हमला कर दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार शिवपुरम में दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने सागर नाम के युवक के सिर में ईंट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। गुस्साई भीड़ ने पत्थर मारने वाले युवक के घर धावा बोल दिया। उन्हें शक था कि आरोपी घर में छिपा है। उन्होंने ईंटें मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रही थी।
मोहल्ले वासियों की सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के घर का दरवाजा खुलवाया। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार आरोपी घर पर नहीं था। उसके बच्चे घर पर थे। एसओ के अनुसार घायल सागर को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। शराब पीकर आपस में दो युवकों में झगड़ा हुआ था। सागर घायल है। उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पथराव की बात से एसओ ने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें