फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेती महिला सिपाही की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थानों में फरियादियों से अच्छा व्यवहार और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला कांस्टेबलों को डेस्क ऑफिसर बनाया गया। लेकिन आरोप रिश्वतखोरी के लग रहे हैं। एक डेस्क ऑफिसर की महिला फरियादी से रिश्वत लेती वीडियो वायरल हो गयी। एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

यह मामला ब्रह्मपुरी थाने का है। एक परिवार में मारपीट के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि डेस्क ऑफिसर सुनीता ने एक पक्ष की महिला को थाने बुलाकर पुलिस का खर्चा मांगा। महिला ने उसे पहले 50 रुपये दिए। लेकिन वह 100 रुपये लेकर मानी। थाने में मौजूद एक युवक ने मोबाइल फोन से इसकी वीडियो बना ली, जो बुधवार को वायरल हो गयी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार महिला सिपाही की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार वीडियो देखने के बाद जांच बैठा दी। सिपाही को सस्पेंड किया जाएगा। थानों में डेस्क ऑफिसर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें