दो युवकों को उठाकर ले गई बुलंदशहर पुलिस
मेरठ। बुलंदशहर पुलिस सोमवार को भावनपुर में बस स्टैंड पर दबिश देकर दो युवकों लियाकत और हाशिम को उठाकर ले गई। पुलिस जुल्फिकार उर्फ भुट्टो नाम के आरोपी को साथ लाई थी। जिसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की। अंदेशा है कि तीनों युवक किसी वाहन से संबंधित मामले से जुड़े हैं। वहीं भावनपुर पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस ने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई थी।