फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हमलावर ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, पड़ोसी पर आरोप
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के संतपुरा कालोनी निवासी एक युवक को किसी ने गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। युवक के परिजनों ने पड़ोसी पर हमले का आरोप लगाया है।

संतपुरा निवासी रिजवान पुत्र अनीस शुक्रवार दोपहर सारा रोड पर किसी काम से जा रहा था। तभी उसे किसी ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रिजवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रिजवान के परिजनों ने हमले में पड़ोस के दो भाइयों पर आरोप लगाया। जबकि आरोपियों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तनाव की वजह ईद से एक दिन पूर्व हुआ झगड़ा है।
विज्ञापन


जिसमें रिजवान और उसके पड़ोसी परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें कार्रवाई कर दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें