मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालक गिरफ्तार
मेरठ। पुलिस के अनुसार औषधि निरीक्षक पवन शाक्य और क्राइम ब्रांच की टीम ने रशीद नगर में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक जहीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा था। यहां से काफी दवाएं बरामद की गईं। दवाओं के बिल भी नहीं मिले। जहीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।