कंकरखेड़ा। जवाहर नगर निवासी एक गर्भवती महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है। बुधवार को वह काम पर गया हुआ था। इस बीच मामूली कहासुनी को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी के साथ चार युवकों ने घर में घुसकर उसे जमकर पीटा और घायल कर दिया। उसके पेट में भी चोट लगी है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।