मेरठ। बवाल की साजिश करने के मामले में रविंद्र पुत्र नरेश कुमार निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर समेत छह लोगों को एक सप्ताह पहले पुलिस ने जेल भेजा था। आरोपी रविंद्र जूडो खिलाड़ी है। सोमवार को नरेश समेत दर्जनों लोग आईजी रेंज से मिले। कहा है कि रविंद्र नेशनल खिलाड़ी है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। आईजी रेंज रामकुमार ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।