मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी प्रेमी युगल ने जान का खतरा जताते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया।
सरूरपुर क्षेत्र निवासी प्रिया ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह बालिग है। सात अप्रैल को उसने तरुण निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-2 के साथ शादी कर ली। आरोप है कि उसके परिजन जबरन दूसरी जगह शादी करना चाहते थे। सरूरपुर पुलिस परिजनों से साठगांठ कर ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। परिजन पंचायत कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को भी परिजनों ने उसके प्रेमी को अगवा करने की कोशिश की। एसपी देहात राजेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।