फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज मामले की जांच को जम्मू पुलिस ने खंगाले घंटों रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू पुलिस ने कैंपस में खंगाले रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
एक सनसनीखेज मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को जम्मू पुलिस ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी पहुंचकर घंटों रिकॉर्ड खंगाले। मामले की जांच को टीम मेरठ में ही डेरा डाले हुए है। मुजफ्फरनगर के आकांक्षा कॉलेज के चार बीएससी एजी के छात्रों का डाटा लिया गया है। इन छात्रों ने जम्मू में हुई घटना के वक्त पेपर देने की बात कही थी। जम्मू पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को जम्मू पुलिस की टीम चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस पहुंची। टीम ने उत्तर पुस्तिका कक्ष पहुंचकर इंचार्ज अरशद से बातचीत की। इसके बाद टीम ने मुजफ्फरनगर के आकांक्षा कॉलेज के बीएससी एजी प्रथम वर्ष के चार छात्रों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला। ये चारों छात्र जम्मू के रहने वाले हैं। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक इन छात्रों के नाम जम्मू में हुई एक सनसनीखेज वारदात में सामने आए थे। जांच में छात्रों ने दावा किया था कि वारदात के वक्त वे तो मेरठ में पेपर दे रहे थे। इसको लेकर टीम ने प्रवेश पत्र से लेकर उपस्थिति रजिस्टर और दूसरे रिकॉर्ड खंगाले। घंटों टीम जांच पड़ताल में जुटी रही। पूरे मामले में आकांक्षा कॉलेज के प्राचार्य से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, जम्मू पुलिस के यूनिवर्सिटी में जांच पड़ताल करने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। सभी इस प्रकरण को कॉपी मामले से जोड़कर देखते रहे। वारदात हत्या की बताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर जम्मू पुलिस की टीम ने किसी को अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है। टीम मेरठ में ही डेरा डाले हुए है। शनिवार को जम्मू पुलिस की टीम मुजफ्फरनगर मेें भी पहुंचकर भी पड़ताल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें