फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराई से हो जांच तो बड़े लोग आएंगे लपेटे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। यदि उनकी गहराई से जांच हो जाए तो कई बड़े लोग इसके लपेटे में आ जाएंगे।
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार दबिश के दौरान गोदामों से मास्टर चाबी बरामद हुई हैं, जिनसे टैंकरों के लॉक खोलकर तेल चोरी किया जाता है। नियमानुसार डिपो में टैंकर पर जो लॉक लगाया जाता है, उसकी चाबी केवल डिपो या फिर पेट्रोल पंप संचालक पर ही होती है। लेकिन गोदामों में ऐसी चाबियां मिलने से साफ है कि डिपो से टैंकर निकलकर गोदाम पर पहुंचते हैं और यहां मास्टर चाबी से तेल चोरी होने के बाद पेट्रोल पंप पर अनलोड होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार तेल डिपो के अधिकारियों ने भी कभी इस बात की पड़ताल करनी उचित नहीं समझी कि उनके डिपो के आसपास इस तरह के गोदामों में ये सब अवैध काम चल रहा है, क्योंकि सुरक्षा और अग्निशमन के लिहाज से भी ये जरूरी है। संबंधित थाने की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लाजिमी हैं कि आखिर उसकी नजर इस पर क्यों नहीं गई। थाने के बीट पुलिस कर्मी या फैंटम वाले इसे क्यों नहीं पकड़ सके। ये भी एक बड़ा सवाल है। एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि कई चीजें ऐसी हैं जो केस की जांच में स्पष्ट होंगी। जांच में पता चलेगा कि ये लोग चाबी कहां से लाए। किसने उपलब्ध कराईं। हालांकि थाने स्तर पर किसी की संलिप्तता की बात अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

- बड़ा सवाल, कहां से आईं टैंकर खोलने वाली मास्टर चाबियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें