कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच से पुलिस ने शनिवार को पांच हजार के इनामी बदमाश प्रिंस उर्फ चीकू पुत्र संजय निवासी जाहरवीर वाली गली साधुनगर कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा के अनुसार प्रिंस मोबाइल, पर्स लूट, चैन स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ टीपी नगर व कंकरखेड़ा थाने में सात मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।