फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जाएगी मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर की पॉश यशोदा कुंज कालोनी से फरार हुए तीन संदिग्ध बदमाशों का गंगानगर पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। कपूरथला पंजाब के अमरबीर सिंह और हरजोत सिंह समेत तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और अपने स्तर से जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस अभी तक इन बदमाशों के वेस्ट यूपी के कनेक्शन को पकड़ नहीं पाई है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि पंजाब से भागे इन बदमाशों की लोकेशन शामली में भी मिली थी। लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि इन बदमाशों को वेस्ट यूपी में किन लोकल बदमाशों या लोगों का संरक्षण मिला हुआ था। इन बदमाशों के पास काफी असलाह और कारतूस थे। ये जरायम की किस योजना पर काम कर रहे थे, यह भी पुलिस अभी तक पता नहीं कर पाई है। इस बात की भी आशंका है कि ये लोग आसपास के युवाओं के भी संपर्क में रहे हों, इसकी भी पड़ताल चल रही है। उधर, जिला पुलिस की एक टीम इस मामले में पंजाब भेजने की भी तैयारी है। एसओ गंगा नगर ने इसकी पुष्टि की। कहा कि पंजाब के कपूरथला से इनके बारे में और ज्यादा जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें