फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने वाले दो नामजद आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शुक्रवार को दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी छात्रा से करीब तीन माह पूर्व मोहल्ले के निवासी शुभम, आकाश और उनके दोस्त मनु ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर होटल में दुष्कर्म किया था। आरोपियों की धमकी से दहशत में आई छात्रा ने इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया था। मंगलवार शाम छात्रा ने सहपाठी छात्रा के कहने पर परिजनों को आपबीती बताई थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि शुभम और आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनु निवासी पल्लवपुरम की मां यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। मनु को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें