फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियों का इंसाफ न मिला तो 40 मिनट खड़े रहे दो दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के चलते एक ही घर की दो महिलाओं को इंसाफ नहीं मिलने पर एसएसपी भड़क र्गइं। उन्होंने नौचंदी और परतापुर थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, दोनों विवेचकों को तलब कर लिया। वे करीब 40 मिनट तक एसएसपी के सामने खड़े रहे। उन्हें दो दिन में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी है।
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी महिला की शादी परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल निवासी युवक से हुई थी। वहीं, परतापुर क्षेत्र निवासी दूसरी महिला की शादी भी दूसरे भाई से हुई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दोनों महिलाओं का उत्पीड़न किया और उन्हें मारपीट करके घर से निकाल दिया। एक महिला ने नौचंदी तथा दूसरी ने परतापुर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। महिला का पति और अन्य ससुराल वाले समझौता नहीं करने पर धमकी देतेे रहे। उधर, आरोपी ससुर ने पुलिस से साठगांठ करके दोनों पुत्रवधुओं के मायके पक्ष के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले और अपहरण का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बृहस्पतिवार को दोनों पीड़ित महिलाएं एसएसपी से मिलीं और आपबीती सुनाकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने परतापुर और नौचंदी थाने के विवेचक तलब कर लिये। दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए सस्पेंड करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने कहा कि दोनों महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है। पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं करके उल्टे क्रॉस केस दर्ज कर लिया। ऐसे में नारियों को इंसाफ कैसे मिलेगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को इंसाफ दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य बातें
एक साल पहले दोनों महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न का कराया था मुकदमा
ससुराल वालों ने दोनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था
ससुर ने उल्टा दोनों महिलाओं के ससुर ने उल्टा दर्ज करा दिया जानलेवा हमले का फर्जी केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें