कंकरखेड़ा। पुलिस के अनुसार नगर निगम के दो संविदा कर्मचारी रविवार को लाला मोहम्मदपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों के मकानों का सर्वे करने गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक ग्रामीणों से मकान बनवाने के लिए उनका नाम लिस्ट में भेजने के लिए 15 सौ मांग रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने तो दे दिए। लेकिन कुछ ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवकों के खिलाफ गांव की एक महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।