कंकरखेड़ा। अशोकपुरी में प्लॉट के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अनुसार अवतार सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी अशोक पुरी प्राईवेट जॉब करता है। अवतार का अशोकपुरी निवासी तीन लोगों से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही पक्ष प्लॉट पर मालिकाना हक जता रहे थे। दोनों के पास ही प्लॉट का बैनामा भी है। पीड़ित का आरोप है कि वह रविवार देर शाम अपने घर पर ही था कि उक्त आरोपी अचानक से पहुंचे और गोली चला दी, जो हाथ में लगी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।