फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ने युवक को रौंदा, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/गंगानगर। कमिश्नर आवास चौराहे से 200 मीटर दूर गौशाला के सामने बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो ने एक युवक को रौंद डाला। युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए पीड़ित परिवार और लोगों की भीड़ ने सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मवाना रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट, कोतवाली निवासी शिवम जौहरी (22) पुत्र नंदकिशोर की बड़ी बहन पिंकी की नौ दिसंबर को शादी है। शिवम चचेरे भाई नितिन के साथ स्कूटी से गंगानगर शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। मवाना रोड स्थित गौशाला के सामने सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। गाड़ी ने सड़क पर गिरे शिवम को कुचल दिया जबकि नितिन टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा। हादसे में शिवम की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार लोग हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने नितिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी के अनुसार आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- मवाना रोड स्थित गौशाला के सामने हादसा, युवक का चचेरा भाई भी घायल
- भीड़ ने सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, जाम लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें