फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस मुठभेड़ में शनिवार रात घायल हुए आमिर के हत्यारोपी वसीम उर्फ सोबी को लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान धमकी दी थी कि अभी तीन हत्याएं और होंगी, जिसको लेकर पुलिस अफसरों ने सतर्कता बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में वसीम को पुलिस की पिस्टल की गोली लगी थी, जो पैर में लगकर पार हो गई थी। उधर, आमिर के भाई और परिजनों ने भी थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने बताया कि वसीम के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित परिवार से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें