फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में हंगामा, मारपीट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी निकेतन में हंगामा, मारपीट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। नारी निकेतन में किशोरी से उसके प्रेमी के परिजनों के मुलाकात करने पर बखेड़ा हो गया। किशोरी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। लालकुर्ती पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस को सौंप दिया।
एसओ लालकुर्ती पवन कुमार के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी सोनू पुत्र रणधीर करीब छह माह पहले दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया था। एक माह पूर्व पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। किशोरी को पुलिस ने नारी निकेतन और सोनू को जेल भेजा था। सोमवार दोपहर रणधीर व उसकी पत्नी किशोरी से मुलाकात करने लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन आई थी। तभी किशोरी के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

किशोरी के पास रणधीर व उसकी पत्नी को बैठा देख उन्होंने हंगामा कर दिया। दोनों में मारपीट हो गई। लालकुर्ती पुलिस मौके से रणधीर समेत पांच लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस को भी मेरठ बुला लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि रणधीर अपहरण के मामले में वांछित चल रहा है। जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस रणधीर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बहू है हमारी, मिलेंगे जरूर
पुलिस के मुताबिक रणधीर और उसकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि किशोरी को उन्होंने बहू मान लिया है। वह अभी नाबालिग है, लेकिन बालिग होने के बाद वह उसको ले जाएंगे। क्योंकि उसने पुलिस के सामने अपने बयानों में भी उनके बेटे सोनू का पक्ष लिया था। नारी निकेतन में उससे मिलने तो जरूर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें