फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू उपाध्यक्ष को गोली मारी, बचे तो मारा चाकू

Tue, 26 Sep 2017 02:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू उपाध्यक्ष को गोली मारी, बचे तो मारा चाकू - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
सोमवार रात करीब एक बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार दी गई, जो उनके दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई है। नदीम को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घायल एएमयू उपाध्यक्ष ने दोनों हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्रों सलमान और अरमान निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में की है। देर रात पुलिस दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

महानगर के नगला मल्ला थाना क्वार्सी निवासी एएमयू उपाध्यक्ष नदीम देर रात करीब एक बजे अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वे दोदपुर सिविल लाइंस इलाके में गोल्डन रेस्टोरेंट वाली गली होते हुए घर जा रहे थे। गली में घुसते ही शौकत मंजिल के पास दो लड़कों ने रोक लिया। गालियां देते हुए एएमयू उपाध्यक्ष पर फायर झोंक दिया। गोली उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। इस पर एएमयू उपाध्यक्ष ने हमलावरों से तमंचा छीनने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इससे बाएं हाथ में चाकू लग गया।
विज्ञापन


इसी बीच एएमयू उपाध्यक्ष और उनके साथी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़ पड़े। इस पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि एएमयू उपाध्यक्ष के एएमयू के हार्स राइडिंग क्लब में सलमान और अरमान से विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था। इसके बाद एएमयू के बाहर भी उन्होंने विवाद किया और देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच, पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें