एनसीआर से वाहन चुराने वाले 3 दबोचे
थाना क्षेत्र में कादराबाद चौकी के पास शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोरों को दबोचा। उनकी की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार तीनों चोर मेरठ जिले के रहने वाले हैं। ये एनसीआर से वाहन चुराते थे।
थाना क्षेत्र के कादराबाद चौकी के पास कोतवाल संजय वर्मा पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरठ से गाजियाबाद की ओर रहे जा रहे दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। इनमें एक बाइक चोरी की दिल्ली में और दूसरी बाइक चोरी की रिपोर्ट मेरठ में दर्ज है। पुलिस ने चोरों से सात बाइक बरामद की हैं। कोतवाल संजय वर्मा के अनुसार चोरों ने अपने नाम अमित पुत्र राज सिंह निवासी जलालपुर गांव, थाना इंचौली, मेरठ, विकास निवासी, गांव जंगेठी, थाना कंकरखेडा मेरठ और सतेंद्र पुत्र बुद्ध प्रकाश कंकडखेडा, मेरठ बताया है। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भीड़भाड़ वाले स्थान से उठाते थे बाइक
सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर एनसीआर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों शॉपिंग माल, बस अड्डा और अस्पताल के बाहर से बाइक उठाते थे। इस गैंग का मास्टर माइंड अमित ने बताया कि रेकी करने के बाइक को चुराते थे।