फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बताई जगह पर नहीं पहुंची, तो अंजाम बुरा होगा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खरखौदा निवासी महिला को फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी सदर थाना क्षेत्र के ढ़ोलकी मोहल्ले का रहने वाला है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। खरखौदा निवासी महिला का आरोप है कि काफी समय से युवक उसे कॉल कर परेशान कर रहा है। धमकी दे रहा है कि यदि मेरे बताए स्थान पर नहीं मिली तो वह बदनाम कर देगा। कुछ दिनों से युवक महिला की फेसबुक आइडी पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा है। चार दिन पहले आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ महिला के पति के मोबाइल पर कॉल करते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे। महिला को उठाने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत की थी। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें