मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक महिला से घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार देर रात लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार तहरीर में आरोप है कि वह रात को पैदल ही घर जा रही थी। एक पहचान के युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया था। जिसके बाद वह उसे बहाने से एक मकान में ले गया। जहां मौजूद आधा दर्जन लोगों ने उसे घर में ही बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। एक आरोपी ने उसकी कनपटी से तमंचा सटा दिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।