नाले में मिला युवक का शव
मेरठ। हापुड़ रोड पर देसी शराब के ठेके के पास मंगलवार को नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसएसआई नौचंदी बीएम साही ने बताया कि पुलिस ने शव नाले से बाहर निकाला और उसकी शनाख्त का प्रयास किया। युवक की पहचान भावनपुर क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी इमरान के रूप में हुई। सूचना पाकर इमरान का भाई मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि इमरान नशे का आदि था। अक्सर वह रात-रात भर घर से बाहर रहता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया, लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।