मेरठ। माधवपुरम निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी करीब सात माह पूर्व शिवशक्ति नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका तरह तरह से उत्पीड़न किया जाने लगा। फिर गर्भवती होने के बाद उसे ससुराल से निकलने पर मजबूर कर दिया गया। ससुराल वाले उसे मायके से ले जाने का जबरन प्रयास करने लगे। मना करने पर धमकी देकर लौट गए। वह शिकायत करने ब्रह्मपुरी थाने पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।