सरधना। समसपुर सुरानी निवासी किसान के घेर में खडे़ ट्रैक्टर-ट्राली से मंगलवार रात हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। किसान ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव निवासी किसान अंकित पुत्र मंगलू सिंह के घेर में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। रात में चोरों ने धावा बोलकर ट्रैक्टर से एक बैटरा व ट्राली में लदी पांच बोरी डीएपी, तीन बोरी यूरिया समेत काफी सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता बुधवार सुबह चला। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।