फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में पीट पीटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भगतपुर थानाक्षेत्र के सकटपुरा गांव में चोरी के शक में बेरहमी से पीटे गए एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। अब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है, जबकि इस मामले में पिता पुत्र समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सकटपुरा निवासी मित्रपाल का बेटा सोनू काशीपुर में फैक्ट्री में नौकरी करता था। 29 दिसंबर को गांव के ही महीपाल, उसके बेटे ब्रजेश और साले राजेश ने सोनू की पिटाई की थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद महीपाल ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि सोनू उनके घर में चोरी करने घुसा था। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवा दिया था। सोनू के परिजनों ने बताया कि सोनू महीपाल के घर में नहीं गया था। उसे रास्ते में घेरकर पीटा गया और उसे डूंगपृुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मुरादाबाद भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। भगतपुर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि 29 दिसंबर को मारपीट हुई थी। तब दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। बुधवार रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। युवक के पिता मित्रपाल ने महीपाल, उसके बेटे ब्रजेश और साले राजेश के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें