पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बहसूमा। कस्बा निवासी विवाहिता ने शामली निवासी पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने, मारपीट, गाली गलौच व छेड़छाड़ समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 18 जनवरी 2014 को शामली निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही सुसराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि उसकी नंद ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे नंदोई पर भी छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने पति, ससुर, सास, नंद, नंदोई, निवासी बिजनौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।