फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर मनचलों ने युवती को बाइक से गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों ने बाइक से युवती को गिराया
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर मंडी गेट के पास बाइक से हुड़दंग कर रहे तीन युवकों ने अपने भाई के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपी युवकों ने युवती को गिरा दिया। जिसके बाद आरोपी मनचले बाइक से हुड़दंग मचाते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने पीछा किया तो कबाड़ी बाजार के चौपले पर देहलीगेट थाने की फैंटम ने तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर देहलीगेट पुलिस भी पहुंच गई और युवकों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों को मौके पर ही बचाने की कोशिश की, जिसके बाद आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक देहलीगेट के कोटला के रहने वाले हैं और फैक्ट्री में काम करके लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी शॉप्रिक्स मॉल के पास से भाई बहन का पीछा कर कमेंट्स करते चल रहे थे। उसके बाद मंडी गेट के पास युवती को गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना टीपीनगर थाना क्षेत्र की है पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें