एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया
मेरठ। महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने एसएसपी ऑफि स पर हंगामा किया। लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि पांच फरवरी को वह घर में अकेली थी। पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट क। लिसाड़ीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी समझौता न करने पर धमकी दे रहे हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।