मेरठ। सिविल लाइन थाने में बुधवार दिन भर फैमिली ड्रामा चला। महिला ने अपने पति और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ने पर महिला थाना इंस्पेक्टर नेहा चौहान वहां पहुंचीं। दोनों परिवारों में बातचीत कराई। समझौता न होने पर पुलिस ने महिला से तहरीर ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।