फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक अकाउंट से भड़काउ पोस्ट डालने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्म पर गलत टिप्पणी करने वाले दो युवक दबोचे
सरूरपुर। फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए हिंदू धर्म पर गलत टिप्पणी करने वाले पांचली बुुजुर्ग गांव के दो युवकों पर साइबर क्राइम की मदद से पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बुधवार को धर दबोचा। पुलिस ने पकडे़ गए युवकों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस व साइबर सेल ने पीड़ित युवक की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

दरअसल एक सप्ताह पहले पांचली बुुजुर्ग निवासी अशरफ पुत्र हसमत ने थाने पर एक तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की थी किसी ने उसकी फोटो फेसबुक के फर्जी अकाउंट पर लगाकर लड़कियों की अश्लील वीडियो व हिंदू धर्म पर गलत व बेहद भद्दे कमेंट व पोस्ट डाल दीं। इसके बाद मामला सांप्रदायिकता से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए कार्रवाई की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने व सच्चाई सामने लाने के लिए फेसबुक के हेड ऑफिस कैलिर्फोनिया में संपर्क किया और पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद वहां से मिले पूरे डाटा के बाद पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में गांव पांचली बुुजुर्ग का ही मुस्तकीम पुत्र हसरत व आरिश पुत्र हसरत का नाम सामने आया है। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर अशरफ का फोटो लगाकर पूरे मामले को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकडे़ गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


खास बातें:
- युवक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर करते थे टिप्पणी
- साइबर सेल की शिकायत पर साइबर क्राइम की मदद से पुलिस ने पकड़े युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें