फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में पति समेत तीन आरोपी जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। शोभापुर गांव में पिछले माह हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र वीर सिंह की पत्नी बबली उर्फ विमलेश (40) काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। गत 26 मार्च की शाम बबली घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़ी मिली थी। महिला की गर्दन व पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बबली के भाई फूलचंद ने अपने जीजा प्रवीण, बबली के देवर प्रमोद व ससुर वीर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार तीनों आरोपियों को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

पहले किया था मारने का प्रयास
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक साल पूर्व भी महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपियों ने बबली को तेजाब पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में तहरीर दी गई थी और केस भी दर्ज हुआ था। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- शोभापुर में 26 मार्च को घर में की थी धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें