फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी गैंग का शूटर एसटीएफ ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसटीएफ मेरठ ने सुंदर भाटी गैंग के इनामी शूटर संजय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने टीम के साथ गजरौला, जेपीनगर के पास से संजय पुत्र धीरज सिंह निवासी भिडवारा थाना मवाना को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक तमंचा, पांच कारतूस और 250 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि संजय सुंदर भाटी गैंग के लिए भाड़े पर हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है। 17 दिसंबर 2017 को गजरौला क्षेत्र में विक्रांत गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रांत किठौर क्षेत्र का रहने वाला था। इस हत्याकांड में संजय फरार चल रहा था। आरोपी संजय ने बताया कि वह 50 हजार के इनामी रहे और सुंदर भाटी गैंग के शूटर अशोक विरसनपुरिया का साला है। संजय के खिलाफ जेपीनगर और नोएडा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें