फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान को ले जाए जा रहे पशु पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कटान को ले जाए जा रहे 16 पशु पकडे़
विज्ञापन

मेरठ। घंटाघर पर पुलिस ने पशुओं से भरा एक वाहन पकड़ा है। पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पशुओं को कांजी हाउस भिजवा दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम घंटाघर पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां से गुजरी पशुओं से भरी एक मैक्स बोलेरो को पुलिस ने रुकवा लिया। जांच की तो उसमें 16 पशु भरे हुए मिले, जिनमें कई घायल थे। चालक ने बताया कि ये पशु लिसाड़ी गेट में कटान को ले जाए जा रहे थे। उसके पास पशुओं से संबंधित कागजात भी नहीं थे। चालक आबिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरजकुंड स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में पशुओं का इलाज कराया गया। वहीं वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें