मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत हत्याकांड में करीब ढाई माह बाद पुलिस ने पांचवें आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
26 अक्तूबर की रात हुई हत्या में नवजीत के परिजनों ने नवजीत के पति मानव गोयल, उसके दोस्त ईलु, प्रवीण, विभोर, अभिनव ,गौरव और एक अज्ञात के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस मानव, हिमांशु, विभोर और प्रवीण को गिरफ्तार कर केस खोल चुकी है। इस केस में कुछ आरोपियों को बचाने का आरोप लगने पर एसएसपी ने केस की विवेचना परतापुर थाने में ट्रांसफर कर दी थी। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि आरोपी ईलु उर्फ मोगली निवासी ब्रह्मपुरी को शॉप्रिक्स मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस केस में प्रकाश में आए अभिषेक और बंटी और नामजद गौरव और अभिनव की विवेचना अभी जारी है।