मेरठ। गैंगरेप पीड़िता सोमवार को एसएसपी के सामने फूट फूटकर रोई। आरोप लगाया कि एक माह पहले दो युवकों ने हापुड़ रोड से उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था। हापुड़ व मेरठ पुलिस से कई बार गुहार लगाई। लेकिन कोई भी केस दर्ज करने को तैयार नहीं। एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई के लिए महिला थाने भेजा।
पीड़िता हापुड़ की निवासी है। तीन साल पहले उसकी शादी सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। 12 दिसंबर को वह पति के साथ मायके आ रही थी। हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के पास पति पानी लेने गया था। आरोप कि इसी दौरान दो युवक टेंपो से आए और जबरन उसको उठाकर ले गए। पांच दिन उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जैसे तैसे कर आरोपियों की चुंगल से वह छूटी। उसने अपनी बहन को फोन कर बुलाया। आरोपियों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट की। इसके बारे में उसने पति को बताया तो उसने भी घर से निकाल दिया। दोनों बहन कार्रवाई की मांग करने हापुड़ व मेरठ पुलिस के यहां पर चक्कर काट रही हैं। सोमवार को पीड़िता एसएसपी मंजिल सैनी से मिली। एसएसपी ने उसे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
- हापुड़ रोड से एक माह पहले किया था दो युवकों ने अपहरण