फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रोंग नंबर ने युवती की पूरी जिंदगी कर दी रोंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एक युवती अपने पति को तलाक देकर प्रेमी के पास पहुंच गई। युवक की पत्नी ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले इटावा निवासी युवती के मोबाइल पर कंकरखेड़ा के अनूप नगर निवासी एक युवक ने गलती से कॉल कर दी। इसके बाद दोनों लगातार बात करने लगे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक और युवती ने शादी की बात कही, लेकिन युवती के परिजनों ने इनकार दिया। साथ ही युवती की जबरन कहीं और शादी करा दी। वहीं बाद में युवक ने भी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बाद कुछ समय पहले युवती ने युवक को फोन किया और कहा कि वह शादी से खुश नहीं है। इस पर दोनों ने अपने-अपने जीवनसाथी को तलाक देने का फैसला कर लिया। युवती तलाक देकर अपने प्रेमी के पास मेरठ आ गई। लेकिन युवक और उसकी पत्नी के तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। युवक और उसकी प्रेमिका कंकरखेड़ा में करीब एक माह से साथ रह रहे हैं। बुधवार को युवक की पत्नी को ये पता चला तो उसने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। इस पर उसकी प्रेमिका भी थाने पहुंची और युवक को छोड़ने की बात कही। इसके बाद युवती इटावा चली गई। वहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

खास बात
युवक की पत्नी ने दोनों को पकड़ा, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें