फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा भवन पर आत्मदाह करने पहुंचा ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल में मेंटेनेंस कार्य करने के बाद भी छह साल तक भुगतान नहीं होने पर का आरोप लगा एक ठेकेदार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मंगलवार को वह ऊर्जा भवन पहुंचा तो पुलिस और स्टाफ न उसे पकड़ लिया। एमडी से मुलाकात में उसने पूरा मामला बताया। एमडी ने 15 दिन के अंदर मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया और आत्मदाह की चेतावनी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जेल भिजवाने की बात कही।
बागपत जनपद के गांव किशनपुर बराल निवासी गुरुचरण रुहेला ने गत 8 दिसंबर को एमडी के नाम शिकायती पत्र ऊर्जा भवन में दिया था। शिकायती पत्र में काम करने के छह साल बाद भी भुगतान नहीं करने और अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया था। रुहेला ने पत्र में भुगतान नहीं होने पर 26 दिसंबर को ऊर्जा भवन पहुंचकर आत्मदाह करने का एलान किया था। इसके चलते मंगलवार को ऊर्जा भवन स्टाफ, सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद थे। सिविल लाइन पुलिस को भी पहले ही बुला लिया था। रुहेला पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही ऊर्जा भवन पहुंचा तो उसे होमगार्ड नदीम ने पहचान लिया और शोर मचाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
पुलिस ने रुहेला के बैग की तलाशी ली। हालांकि बैग में कागजों के अलावा कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एमडी आशुतोष निरंजन ने उसे अपने कक्ष में बुलाया। रुहेला ने कहा कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता के कहने पर उन्होंने मेंटेनेंस संबंधी छह कार्य किए थे। छह साल बीतने पर भी उनका भुगतान नहीं किया है। अधिकारी कहते हैं इन कार्यों का टेंडर नहीं होने पर भुगतान नहीं किया जा सकता है। वे पीएमओ से लेकर सीएम के शिकायत पोर्टल पर इसकी शिकायत कर चुके हैं। एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि उन्होंने चार दिन पहले ही चार्ज लिया है। 15 दिन में प्रकरण की जांच कराकर मामले का समाधान कराया जाएगा। एमडी ने आत्मदाह करने की चेतावनी पर कड़ी नाराजगी जताई और आगे से एफआईआर कराकर जेल भिजवाने की बात कही। पुलिस ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाकर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। एमडी ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर इस प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
खास बात
बागपत के ठेेकेदार ने एमडी से मिलकर लगाया छह साल से भुगतान नहीं होने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें