फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पार्क पर पर्स लूटा, थापर नगर में दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा पार्क पर पर्स लूटा, थापर नगर में दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। बच्चा पार्क पर महिला से पर्स लूटकर भागते दो बदमाशों को फैंटम पुलिस ने पीछा कर थापर नगर में दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मीरापुर निवासी निशा अपने पति अब्दुल रहमान के साथ रिक्शा से जा रही थी। बच्चा पार्क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने निशा से पर्स छीन लिया। जिसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल और जेवर थे। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर बाइक का नंबर और बदमाशों के थापर नगर की तरफ भागने की सूचना दी। फिर बच्चा पार्क से थापर नगर तक लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। जिस पर दोनों बदमाश घबरा गए। पटेल नगर जली कोठी में घुसने की बजाय दोनों थापर नगर की तरफ मुड़ गए। जहां पर सदर थाने की फैंटम पुलिस ने थापर नगर गोल चक्कर के पास दोनों बदमाशों को दबोचकर पर्स बरामद कर लिया। लोगों ने दोनों लुटेरों को धुन दिया। इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी मोनी उर्फ उवेश व शादाब मेवाती निवासी हरिनगर ब्रह्मपुरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें