मेरठ। अहमदनगर निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर मां-बेटी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप हैं कि अहमदनगर निवासी एक महिला और उसकी बेटी ने उसकी 11 साल की पुत्री से जान पहचान बढ़ाई। फिर उसे अपने साथ बाजार में ले जाकर दुकानदारों का सामान चोरी करवाते थे। उसकी बेटी मना करती तो वह उसे डराते धमकाते थे। बुधवार को भी वे उसे अपने साथ चोरी कराने ले जा रहे थे। लेकिन उसकी बेटी ने मना कर दिया। इससे नाराज मां-बेटी उसकी बेटी की पिटाई की। बेटी ने यह बात घर आकर बतायी तो इसका पता चला। आरोप है कि मां-बेटी ने मंगलवार को भी भगत सिंह मार्केट में 12 हजार रुपये चोरी कराए थे। एसओ ने जांच कराने की बात कही है।