- मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर रहे 500 से ज्यादा फरियादी
फोटो
मेरठ। फरियादियों की भीड़ थानों में नहीं, एसएसपी ऑफिस में उमड़ती है। मंगलवार को फरियादियों की संख्या देखकर एसएसपी को ऑफिस से बाहर आना पड़ा। फरियादियों की लाइन लगवाई गई और एक-एक करके एसएसपी ने शिकायत सुनी। थानेदारों को निर्देश दिए कि आम जनता से अच्छा व्यवहार करोगे तो सुधार हो जाएगा। एसएसपी ऑफिस में सुबह 10 बजे से फरियादियों की भीड़ लगने लगी थी। दोपहर 1:30 बजे तक एसएसपी ने ऑफिस में बैठकर शिकायतें सुनीं। उसके बाद भी उनके ऑफिस में करीब 500 से अधिक लोगों की भीड़ थी। एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरे में फरियादियों की संख्या देखी तो वह खुद बाहर आ गईं। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि दो शिकायतों पर दुष्कर्म के मुकदमे तुरंत दर्ज कराए गए। एक छात्रा के अपहरण का मामला था। इसके अलावा भी कई गंभीर मामले थे, जिनमें तुरंत मुकदमा दर्ज कराया गया।