सरधना। मढियाई गांव में रविवार दोपहर एक भैंसा बुग्गी चालक ने रास्ते में खेल रहे बच्चों के पैर पर बुग्गी का पहिया चढ़ा दिया। इससे वह घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि बुग्गी चालक की लापरवाही से बच्चे घायल हो गए। मामले में कार्रवाई के लिए बच्चों के पिता मोनू पुत्र मंगूल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।