सगे भतीजे ने ही खाते से पैसे उड़ाए
मेरठ। सगे भतीजे ने ही अपने चाचा के अकाउंट से नौ हजार रुपये उड़ा दिए। साइबर सेल ने शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा निवासी एसके तोमर का अपने भतीजे के साथ बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है। आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी ने पेटीएम से दूसरे खाते में नौ हजार सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित एसके तोमर ने अपने भतीजे पर शक जताया, लेकिन आरोपी युवक नकारता रहा। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी भतीजे ने पेटीएम से अपने दोस्त के खाते में रकम ट्रांसफर की है और लगातार खुद पीड़ित बनकर पैसा बरामदगी की मांग कर रहा था। युवक बागपत रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी भतीजा रोने लगा।